बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में घर से बुलाकर किसान का मर्डर, सकते में पुलिस

नालंदा में घर से बुलाकर किसान का मर्डर, सकते में पुलिस

नालंदा : जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. इसलामपुर थाना अंतर्गत धनपत बिगहा गांव में बदमाशों ने गोली मारकर युवा किसान की हत्या कर दी। घर से बुलाकर बदमाशों ने तीन गोलियां मार युवक को मौत की नींद सुलाया। सुबह सुबह ग्रामीण खंधा की ओर गए तो सड़क किनारे पड़े युवक की लाश पर उनकी नजर गई। जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ। समीप में मृतक की बाइक भी मिली। मृतक रामजी यादव का पुत्र धर्मेंद्र उर्फ लाला यादव है। 

युवक की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर आई पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों में चर्चा है पुरानी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया है। 

घटना के संबंध में पिता ने बताया कि दिन में कुछ लोग उनके पुत्र को बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद धर्मेद्र देर रात तक नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह में ग्रामीणों से खंधा में सड़क किनारे एक लाश मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर रिश्तेदारों ने शव की पहचान की। समीप में मृतक की बाइक भी गिरी थी। तीन गोलियां मारकर युवक की हत्या की गई। परिजनों को हत्या का कारण समझ नहीं आ रहा है।

 ग्रामीण पुरानी रंजिश में वारदात की चर्चा कर रहे हैं। शव मिलने के बाद गांव में परिवार की चीत्कार गूंज रही थी। पत्नी मालती देवी शव से लिपटकर दहाड़े मार रही थी। मृतक खेती कर पत्नी, माता-पिता और तीन बेटों का भरण पोषण कर रहे थे। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पूछताछ के आधार पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पुरानी रंजिश में घटना का अंदेशा जताया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Suggested News