बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PATNA में मर्डर, अपराधियों ने सरेआम शख्स को गोलियों से भूना, सामने आई हत्या की बड़ी वजह

PATNA में मर्डर, अपराधियों ने सरेआम शख्स को गोलियों से भूना, सामने आई हत्या की बड़ी वजह

PATNA : राजधानी पटना में अपराध बढ़ा नहीं, बल्कि बहुत बढ़ गया है। पटना में फिर मर्डर हुआ है। अपराधियों ने शनिवार को सरेआम शख्स को गोलियों से भून दिया है। मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते आराम से फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव के लोग सकते में है। 

घटना पटना के बिहटा के नथूपुर गांव के बधार की है। जहां शनिवार को अपराधियों ने नथूपुर निवासी 50 वर्षीय लखु राम को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन साल से चल रहा था जमीन विवाद

वहीं, बिहटा थानेदार ने कहा कि लाखू राम और राम कुमार शर्मा के बीच तीन वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। इसके बाद गोलीबारी हो गयी। जिसमें गोली लगने से लाखू राम की मौत हो गयी। जबकि मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग जख्मी है।

Suggested News