बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

16 दिन बाद सुलझी हत्या की गुत्थी : जेल में हुआ इलू-इलू, बाहर निकलने के बाद मचा दिया खूनी खेल, सच्चाई जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

16 दिन बाद सुलझी हत्या की गुत्थी :  जेल में हुआ इलू-इलू, बाहर निकलने के बाद मचा दिया खूनी खेल, सच्चाई जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

SIWAN : सिवान नगर थाना क्षेत्र में बीते आठ जून को निर्माणाधीन मकान के शौचालय की टंकी में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने महिला की पहचान फतेहपुर में विजय कुशवाहा की पुत्री निधि के रूप में की है। इस घटना में पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही अपने साथियों के साथ की थी। जिसमें उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, वही उसके साथियों की तलाश जारी है। बताया गया कि निधि और उसके हत्यारे प्रेमी की मुलाकात जेल में हुई, वहीं दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा था

मामले का पर्दाफाश करते हुए एसपी डॉ. अभिनव कुमार ने बताया कि आठ जून को एक महिला की हत्या कर शव को फतेहपुर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के शौचालय की टंकी में डाल दिया गया। कांड के उद्भेदन के लिए नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित के नेतृत्व में एसआइ उज्जवल कुमार के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। इसी क्रम में फतेहपुर चुआट गली निवासी सोनू चौधरी उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सोनू चौधरी महिला का प्रेमी था। पूछताछ में उसने चार साल से प्रेम संबंध होने की बात कही है।

गिरफ्तार प्रेमी के अनुसार करीब तीन से चार वर्ष पूर्व फतेहपुर में विजय कुशवाहा की पुत्री निधि से संपर्क हुआ। दोनों में प्रेम संबंध हुआ। निधि ने उसके एक बच्चे को जन्म दिया। इसी बीच उसे सूचना मिली कि निधि का संपर्क कई अन्य लड़कों के साथ भी है। इस बात से मेरा दिल टूट गया। तब मैंनेअपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्‍या की योजना बनाई। उसे फतेहपुर के निर्माणाधीन मकान में बुलाया तथा दुपट्टा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद सभी वहां से फरार हो गए।

जेल में परवान चढ़ी आशिकी

नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि निधि का आपराधिक इतिहास रहा है। वह नगर थाना की ओर से आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी। इसके अलावा जिले के मैरवा, जीरादेई सहित अन्य थाना में नामजद थी और कई बार जेल भी जा चुकी थी। जबकि आरोपित सोनू शराब के मामले में जेल भेजा गया था। इन दोनों का संपर्क जेल से ही हुआ था।



Suggested News