बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिले के टॉप धावक की हत्या: पहले जगाया कपड़े जूते पहनाया फिर सिर में मार दी गोली, ग्रामीणों में आक्रोश

जिले के टॉप धावक की हत्या: पहले जगाया कपड़े जूते पहनाया फिर सिर में मार दी गोली, ग्रामीणों में आक्रोश

Begusarai: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां आम लोगों की हत्या तो होते रहती हैं। लेकिन शनिवार के अहले सुबह जिले के टॉप धावक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि उक्त धावक अपने डेरा पर सो रहा था। अपराधियों ने पहले उसे जगाया और कपड़े जूते पहनाकर उसके सिर में गोली मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जवान बेटे के मौत की खबर सुनते  ही एक ओर जहां परिवार में कोहराम मचा गया है। तो वहीं दूसरी तरफ होनहार युवक की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। 

घटना बछबाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या 11 की बताई जा रही है। लगभग 22 वर्षीय मृत प्रेमचंद कुमार पंचायत तीन रानी गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी शंकर राय के पुत्र थे। अपराधियों ने शनिवार की अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक के सिर में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही बछबाड़ा थाने की पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह आर्मी की तैयारी करता था। दो बार फेल कर चुका था। उसके बाद भी वह आर्मी की नौकरी पाने के लिए लगातार मेहनत कर रहा था। हर दिन वह सुबह में दौड़ने के लिए जाता था। शनिवार की अहले सुबह वह अपने डेरा पर सोया था। बदमाशों ने पहले उठाया। उसके बाद उसके सर में गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। तीन बहन में एक की शादी हो चुकी है। पिता किसान व मां बीना देवी गृहणी है।

पुलिस हत्या को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए अपने जांच की गति तेज़ कर दी है। भिन्न भिन्न पहलूओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। हत्या को लेकर लोगों की निगाहें पुलिस जांच पड़ टिकी हुई हैं। अब पुलिस अनुसंधान के बाद हत्या का राज स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किस रंजिश में होनहार छात्र की हत्या हुई। प्रेम प्रसंग, जमीनी विवाद अथवा दौड़ स्पर्धा के किसी प्रतिद्वंदी या फिर किसी अन्य रंजीश में उसे अपने जान से हाथ धोना पड़ा है यह आने वाले समय ही बताएगा। अपराधी चाहे जो भी हो पुलिस ने जल्द ही गिरफ़्तार करने का दावा की है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News