बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्नाटक हिजाब प्रकरण को लेकर मुस्लिम दम्पत्ति ने किया प्रदर्शन, कहा महिलाओं के पहनावे की आज़ादी कोई नहीं छीन सकता

कर्नाटक हिजाब प्रकरण को लेकर मुस्लिम दम्पत्ति ने किया प्रदर्शन, कहा महिलाओं के पहनावे की आज़ादी कोई नहीं छीन सकता

KATIHAR : कर्नाटक में हिजाब मामला का असर अब बिहार तक पहुँचने लगा है। इसी कड़ी में कर्नाटक के कॉलेज में हिजाब पर पाबंदी को लेकर कटिहार के शहीद चौक पर एक दंपत्ति ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। शहीद चौक पर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते ये दंपत्ति जोफीन मजहरि और उनके पति सुल्तान मजहरी है। 

प्रदर्शन कर रही सामाजिक कार्यकर्ता जोफीन मजहरी ने कहा कि संविधान में पहनावे को लेकर कोई रोक नहीं है। हम यही हिजाब पहनकर स्कूल और कॉलेज गए। आज तक इसे पहन रहे हैं। कुछ भी पहनना हमारा अधिकार है। महिलाओ को अपने अधिकार से पहनावा पहनने की आजादी है और महिलाओं की आजादी कोई छीन नहीं सकता है। लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। 

वही सामाजिक कार्यकर्ता सुल्तान मजहरि ने कहा कि हिजाब महिलाओं का गहना है। उन्हें अपने श्रृंगार पर रोक सही नहीं है। इसी को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की मैं अपने पत्नी के संवैधानिक अधिकारों का समर्थन करता हूँ।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News