बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा हिजाब हमारा अधिकार है

कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा हिजाब हमारा अधिकार है

PURNEA : कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब का विवाद अब बिहार तक पहुंच गया है। कर्नाटक हाईकोर्ट के हिजाब पर दिए गए फैसले के खिलाफ पूर्णिया में शहरवासियों ने रैली व विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। रैली में शामिल लोगो ने अरबिया कॉलेज से लेकर रजनी चौक होते हुए आरएन सा चौक तक जाकर डीएम को मेमोरेंडम सौंपा। इस रैली में सैकड़ों पुरुष तथा महिलाएं शामिल रही। रैली में शामिल महिलाओं ने एक सुर में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर अपना विरोध जताया। 


इस मौके पर रैली में शामिल मोजिबुल हक़ ने कहा की कर्नाटक हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है की हिजाब शरियत का हिस्सा नहीं हैं। जबकि मुस्लिम महिलाएं शरियत में रहकर अपने आपको सुरक्षित महसूस करती हैं। लेकिन कोर्ट ने कह दिया की यह शरियत का जरुरी हिस्सा नहीं हैं। इसके विरोध में महिलाएं आज आवाज उठा रही हैं।  एक सन्देश देने की कोशिश की जा रही है की जो शरियत ने हमें दिया है। उसे छिना नहीं जा सकता है। 

उन्होंने कहा की इस विरोध प्रदर्शन में कोई संगठन शामिल नहीं हैं।  केवल आम लोग शामिल हैं। जिन्हें इस फैसले को लेकर नाराजगी है। वहीँ रजिया सुल्ताना ने कहा की हिजाब हमारा हक़ हैं। इसे कोई अलग करना चाहे तो यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा की यह हमारा अधिकार है और इसे हम लेकर रहेंगे।  

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट 

Suggested News