बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु ने खुद को बताया निर्दोष, कहा- गलत कामों में नहीं देती थी साथ

ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु ने खुद को बताया निर्दोष, कहा- गलत कामों में नहीं देती थी साथ

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की खास राजदार मधु की गिरफ्तारी को सीबीआई बड़ी कामयाबी मान रही है क्योंकि कहा जाता है कि मधु ही बालिका गृह के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के गलत कामों की साझीदार और राजदार दोनों है। पेशी के दौरान पॉक्सो कोर्ट पहुंची मधु ने मीडिया से कहा कि वो पूछताछ में पूरा सहयोग करेगी। उसने कहा कि वो ब्रजेश ठाकुर के साथ जरूर थी लेकिन उसके गलत कामों में वो किसी तरह का साथ नहीं देती थी। कहा जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। 

मधु के साथ ही सीबीआई ने एक और शख्स अश्विनी कुमार को अरेस्ट किया है। इसके बारे में कहा जाता है कि ये बालिका गृह में किशोरियों को नशे का इंजेक्शन लगाता था। दोनों आरोपियों को सीबीआई अधिकारी विशेष पॉकसो कोर्ट लेकर पहुंचे, जहां दोनों की पेशी हुई। अश्विनी कुमार को मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के फकुली से पकड़ा गया था।

इससे पूर्व बुधवार की सुबह शजिस्ता प्रवीण उर्फ मधु का सदर अस्पताल में मेडि‍कल चेकअप कराया गया। सीबीआई के अधिकारी उसे कड़ी सुरक्षा में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मधु को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ जुट गई थी। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सीबीआई के अधिकारियों ने उससे बालिका गृह यौन कांड में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की। 

बताते चलें कि बालिका गृह के संचालन व कर्मियों की बहाली तक में मधु की महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। ब्रजेश ठाकुर की कृपा से ही उसे एनजीओ वामा शक्ति वाहिनी का भी मुख्य कर्ता-धर्ता बनाया गया था। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में एनजीओ का काम भी वह देखती थी। मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर वर्तमान में न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल में बंद है। 


Suggested News