बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर का बलात्कारी मौलाना गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस को थी इसकी तलाश

मुजफ्फरपुर का बलात्कारी मौलाना गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस को थी इसकी तलाश

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर का बलात्कारी मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना में दर्ज कटरा गैंगरेप मामले में पुलिस ने मौलाना मोहम्मद मकबूल को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौलाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष टीम मौलाना से पूछताछ कर रही है। 

क्या है मामला

मामला मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग लड़की (15 साल) के साथ उसके गांव के ही मौलाना और एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित मौलाना सीतामढ़ी का मूल निवासी बताया जा रहा है। वह कुछ सालों से कटरा थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में रहता था। गांव के लोग उसके लिए बारी-बारी से खाना भेजते थे। कुछ महीने पूर्व जब पीड़ित लड़की मौलाना के लिए खाना लेकर गई, तो उसने उसे धोखे से नशा देकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। फिर  लड़की को हत्‍या की धमकी देकर इस घिनौने खेल का सिलसिला दो महीने तक चलाता रहा।

बताया जा रहा है कि मौलवी की करतूत का पता मो. शोएब को भी चला। इसके बाद उसने भी लड़की को डरा-धमकाकर दुष्‍कर्म करना शुरू कर दिया। फिर, दुष्‍कर्म की शिकार लड़की तीन महीने के लिए मधुबनी स्थित अपने ननिहाल चली गई। वहां से लौटने के बाद जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पंचायत बैठी। पंचायत ने पीड़िता को दोषी करार दिया तथा उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। इस मामले में गांव में चार बार पंचायत बैठी। अंत में पंचायत ने नवजात बच्चे को मां से अलग कर 20 हजार रुपए में बेच देने का फैसला किया। पंचायत के फरमान के बाद पीड़ित के परिजनों ने महिला थाने दर्ज एफआईआर कराई।

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि गांव के मौलाना सहित दो लोगों ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दो महीने तक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का खुलासा उसके गर्भवती होने के बाद हुआ। जिसके बाद पंचायत बैठी, लेकिन पंचायत ने पीड़िता को ही दोषी करार देते हुए अपना फैसला सुना दिया। अब पीड़िता ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।

मुजफ्फरपुर से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News