बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में युवती को जिंदा जलाया,गंभीर स्थिति में SKMCH में कराया गया भर्ती,थाना से दो-दो बार लगा चुकी थी सुरक्षा की गुहार

मुजफ्फरपुर में युवती को जिंदा जलाया,गंभीर स्थिति में SKMCH में कराया गया भर्ती,थाना से दो-दो बार लगा चुकी थी सुरक्षा की गुहार

Muzaffarpr:मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है जहां युवती को जिंदा जला दिया गया है।गंभीर स्थिति में उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।बताया जाता है कि युवती अस्सी फीसदी जली हुई है।

मामला मुजफ्फरपुर के अहियाापुर इलाके की है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।घटना की वजह क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लड़की को कोई लड़का परेशान कर रहा था।बताया जाता है कि डर के मारे वह कॉलेज जाना भी छोड़ दी थी।परेशान युवती दो-दो बार अहियापुर थाने को इसकी खबर दी थी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी।लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी लड़का को गिरफ्तार कर लिया है। 

मुजफ्फऱपुर से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News