बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामला : मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर पर आरोप तय

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामला : मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर पर आरोप तय

NEW DELHI : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले में मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर पर गुरुवार को आरोप तय कियागया है। दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के दौरान ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ पॉस्को एक्ट, दुष्कर्म के अलावा कई और धाराओं में आरोप तय किया है।
 
 इससे पहले मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले को लेकर साकेत कार्ट ने बुधवार को दो और आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किये थे। कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के चेयरमैन दिलीप कुमार वर्मा और सदस्य विकास कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपराधिक षडयंत्र रचने और अन्य धाराओं में आरोप तय किए थे। बता दें कि अब तक सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि 12 आरोपियों के खिलाफ अभी भी आरोप तय होने हैं।
 
 गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सात फरवरी को मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की सुनवाई दिल्ली की साकेत कोर्ट के विशेष पॉक्सो अदालत में ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने साकेत कोर्ट सेछह महीने में ट्रायल पूरा करने का निर्देश दिया था।

बता दें कि पिछले साल मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में वहां रहनेवाली लड़कियों के साथ यौन शोषण किये जाने का मामला उजागर हुआ था। मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया और सीबीआई जांच की मांग की। सरकार की अनुशंसा पर सीबीआई ने इसकी जांच शुरू की। मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत दर्जन भर से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को तिहाड़ जेल में रखा गया है।

Suggested News