बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाबालिक लड़की को पटना ले जाकर दुष्कर्म... दोनों आरोपी गिरफ्तार...

नाबालिक लड़की को पटना ले जाकर दुष्कर्म... दोनों आरोपी गिरफ्तार...

पटना : राजधानी पटना से खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की को पटना ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खुसरूपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद खुसरूपुर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 27 अक्टूबर को गांव की एक नाबालिग गायब हो गई।

लड़की के गायब होने पर परिजनों से लेकर गांव के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच परिजनों को पता चला कि गांव के ही जीतो यादव का रिश्तेदार बच्ची ले जाता देखा गया है। फिर गांव में बवाल मच गया। स्थिति बिगड़ती देख 28 अक्टूबर को लड़की को घर पहुंचा दिया गया। घर पहुंची लड़की ने बताया कि उसे पटना ले जाया गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।


लड़की के पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए तथा पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। पिता ने घटना को लेकर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने गांव के जीतो यादव के रिश्तेदार नालंदा जिले के हरनौत थाना के महमूदपुर बेलवा निवासी बच्चू यादव के पुत्र रौशन कुमार एवं फतुहा थाना के वरुणा निवासी छोटेलाल सिंह के पुत्र नकुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को पुलिस अभिरक्षा में बयान एवं मेडिकल जांच के लिए गुरुवार को पटना भेजा गया। वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Suggested News