बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर में नाबालिग से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर में नाबालिग से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में फिर एक बार रेप की घटना सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भुसबर गाँव में पड़ोस में रहनेवाले भाई ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना में किया। 

महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई। पुलिस पीड़िता के बताए गए जगहों पर जाकर सबूत इकट्ठा करने में जुट गई है। बहरहाल एक तरफ गैंगरेप की घटना को पुलिस सुलझा भी नही पाई कि एक और घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। इधर गैंगरेप पीड़िता को होश आने पर जो बयान दिया है। उसे सुनकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। 

दरिंदो ने इस कदर पीड़िता के साथ दरिंदगी की है जिसे शायद भगवान भी माफ ना करे। हालाँकि विभूतिपुर पुलिस घटनास्थल का जायजा लिया है। साथ ही पीड़िता के कपड़े मकई खेत से बरामद किया है। वही गाँव जाकर मामले की गहन जांच में जुटी है। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित है।

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट 

Suggested News