बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाबालिग से शादी की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची बीडीओ, यूपी के दो दुल्हों को भेजा जेल

नाबालिग से शादी की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची बीडीओ, यूपी के दो दुल्हों को भेजा जेल

SUPAUL : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में दो नावालिग लड़कियों की शादी का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी दोनो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए बीडीओ लवली कुमारी ने कहा कि सूचना मिली कि दो नाबालिग लड़कियों की उत्तर प्रदेश के लड़कों से पिछली रात शादी कर दी गई है।

जिसके बाद पुलिस बल के साथ खुद लड़की वालों के घर पहुंच कर लड़कियों के उम्र का पता लगाया गया। जिसमें लड़कियों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में पता चला कि जिस लड़कों से शादी की गई है। 

वो दोनो लड़के उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले है। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। जिसमें दोनों लड़कों को पुलिस के हवाले कर मामला दर्ज करवाया गया है। इधर पिपरा पुलिस दोनों लड़को को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुट गई है।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट  


Suggested News