बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का चुनावी भाषण झूठ का पुलिंदा - कांग्रेस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का चुनावी भाषण झूठ का पुलिंदा - कांग्रेस

GAYA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार में 14 मेडिकल कॉलेज खोलने का झूठ बोला है. 

साथ ही उन्होंने गया में यू पी ए सरकार ( डॉ मनमोहन सिंह ) के विकास कार्य जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय,आई आई एम को अपने शासनकाल का विकास बताना पूरी तरह जुमला है. 

उन्होंने कहा की केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए यहां की महान जनता ने महीनों संघर्ष किया. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया के लोगों को " केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए लार न टपकाने " की उलाहना देते थे. 

दूसरी ओर पटना, गया, डोभी फोरलेन का 2014 से अभी तक नहीं बनना, गया को स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं करने आदि के बारे में गलत बातों से गया की जनता आश्चर्यचकित एवं विचलित है. प्रो मिठू ने कहा कि भाजपा जो अपने को बड़ी पार्टी कहती है और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में इस प्रकार से झूठे विकास की गाथा कह गए. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News