बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : दाह संस्कार में गए 5 लड़के नदी में डूबे, दो की मौत, तीन की बची जान

BIG BREAKING : दाह संस्कार में गए 5 लड़के नदी में डूबे, दो की मौत, तीन की बची जान

SASARAM : खबर रोहतास जिला के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां दरिहत थाना क्षेत्र में सोन नदी में एक दाह संस्कार में शामिल होने गए पांच लड़के नदी में नहाने के दौरान डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीन लड़कों को पानी से बाहर निकाल लिया गया। जबकि 2 लड़के की मौत हो गई। मृतक 18 वर्षीय विकास कुमार तथा 12 वर्षीय धनजी कुमार दरिहट का ही निवासी था। 

वही लोगों ने कृष्णा तथा राजेश को पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एक अन्य युवक की स्थिति ठीक-ठाक है। बताया जाता है कि दरिहट के बसंत प्रसाद के वृद्ध माता के मृत्यु के बाद दाह संस्कार में शामिल होने गांव से लोग सोन नदी में गए थे। बाद में सभी लड़के नदी में नहाने लगे। इसी दौरान 5 लड़के पानी में डूब गए। तीन लोगों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया। 

जबकि दाह संस्कार के लिये आये मृतक वृद्ध महिला का 18 वर्षीय पोता विकास तथा गॉव के ही धनजी कुमार की मौत हो गई। दोनों मृतको के शव को बरामद कर लिया गया है तथा पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News