बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक मां की उजड़ गई दुनिया, नदी में डूबने से एकलौते बेटे की हुई मौत

एक मां की उजड़ गई दुनिया, नदी में डूबने से एकलौते बेटे की हुई मौत

KAIMUR : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव के पास खेतों से काम कर घर के लिए लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक लोरिक चौधरी अपने खेत से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान दुर्गावती नदी पार करने के दौरान नदी की तेज धारा में डूबने लगा। उसे डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया, धारा तेज होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। 

ग्रामीणों के आधे घंटे के खोजबीन के बाद उसे नदी से निकाला गया, लेकिन रामगढ़ रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तकरीबन आधे घंटे की खोज के बाद ग्रामीणों द्वारा उसे नदी से खोज निकाला गया और आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ग्रामीणों ने बताया कि लोरीक चौधरी अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। उसके पिता के पहले मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी मां का एकलौता सहारा था।  लोरिक की मौत से उसकी मां दुनिया उजड़ गई है।

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट

Suggested News