बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CHHAPRA NEWS : नदियों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत, कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

CHHAPRA NEWS : नदियों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत, कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

CHHAPRA : जिले के नदी क्षेत्रों में रहने वाले लोग नदियों के बढ़ते जलस्तर से आतंकित हो गए हैं। बारिश और बाढ़  के कारण  गंडक नदी ने सारण के उतरा खंड में पहले- से ही तबाही मचा रखा है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाके बाढ़ की मार झेल रहे हैं। वहीं अब गंगा, सरयू व सोन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से  सदर प्रखंड के  दियारा व तटीए इलाके  के आधा दर्जन पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आने के करीब आ गए है। 

यानी कभी भी बाढ़ का पानी फैल सकता है। बाढ़ के कारण किसानों का फसल डूब गया है। कई इलाकों में खेती बर्बाद हो गई है। बाढ़ से प्रभावित किसानों ने बताया कि बाढ़ के पानी की वजह से उनकी सब्जी की खेती बर्बाद हो चुकी है। 

नदी का जलस्तर अगर इसी तरह बढ़ता रहा तो सदर प्रखंड के बरहरा, महा जी कोटवा पट्टी, रामपुर, रायपुर, बिरगांव, चिरान्द, भैरोपुर, निजामत डुमरी तथा मूसेपुर पंचायत के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाएगा तथा सड़क से सम्पर्क भंग हो जाएगा। दियारा तथा तटीय इलाके के लोगों का कहना है कि अभी तक जिला प्रशासन द्वारा कोई नाव  या बाढ़ से निपटने के लिए कोई साधन मुहैया नहीं कराया गया है।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट 

Suggested News