बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़, नहर में डूबकर सहोदर भाईयों की मौत, एक साल पहले पिता की हुई थी मृत्यु

नवादा में परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़, नहर में डूबकर सहोदर भाईयों की मौत, एक साल पहले पिता की हुई थी मृत्यु

NAWADA : जिले के वारिसलीगंज थाने के कोचगांव ग्राम के निकट रविवार को पौरा नहर में डूबकर सहोदर भाई 11 वर्षीय प्रिंस तथा 9 वर्षीय गौरव की मौत हो गई। दोनों भाई कादरगंज ओ पी के जमुआंवा गांव की बीड़ी पत्ता व्यवसाई स्वर्गीय उमेश सिंह के पुत्र थे। एक वर्ष पूर्व उनकी भी मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दोनों भाई कोच गांव अपने ननिहाल आये हुए थे। 

मृतक के मामा जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों नहर में स्नान करने गए थे। वही गहरे पानी में डूब जाने से दोनों की स्थिति खराब हो गई। दोनों को ग्रामीणों ने आनन-फानन में वारिसलीगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को नवादा सदर अस्पताल रेफर किया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा है। 

इस परिवार का दुर्भाग्य कहा जाए कि एक वर्ष पूर्व उमेश सिंह की मौत हो गई,तो उसके दो पुत्र भी एक साथ नहर में डूब कर मौत के शिकार हो गए। उधर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक का परिवार नवादा नगर के मालगोदाम मोहल्ले में रह रहा था।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News