बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाजरथ शेल्टर होम कांड में बड़े साजिश की बू , सफोदपोशों और अधिकारियों का जिक्र करने वाली लड़की अबतक गायब

नाजरथ शेल्टर होम कांड में बड़े साजिश की बू , सफोदपोशों और अधिकारियों का जिक्र करने वाली लड़की अबतक गायब

पटना- दो दिन पहले मोकामा के नाजरथ शेल्टर होम से फरार हुईं लड़कियों के मामले में बड़ा खेला होने की आशंका जताई जा रही है. शेल्टर होम से भागी हुई लड़कियों ने पुलिस के सामने खुद से कबूल किया है कि वो खिड़की का ग्रिल काटकर वहां से नहीं निकली थीं. लड़कियां ने कबूल किया है कि शेल्टर होम के गेट से वो बाहर निकली थीं. 

मुजफ्फरपुर बालिक गृहकांड की मुख्य गवाह अबतक गायब

पुलिस ने हालांकि 7 में से 6 लड़कियों को तो बरामद कर लिया है लेकिन 1 लड़की अबतक गायब है. जो लड़की लापता है उसे मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड का मुख्य गवाह बताया जा रहा है. खबर यहां तक है ये वही लड़की है जिसने पूछताछ में यह बताया था कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बड़े अधिकारी और राजनेता का आना जाना था.

आखिर कौन था लड़की को लेकर भागने वाला लड़का? 

जिस वक्त शेल्टर होम से 7 लड़कियां बाहर निकली उस समय गेट पर तैनात गार्ड ड्यूटी पर नहीं था. 7 में से 6 लड़कियां ट्रेन पर सवार होकर मोकामा से बरौनी पहुंची और वहां से दूसरी ट्रेन लेकर दरभंगा पहुंच गई. इनमें से एक लड़की बंगाल के दिनाजपुर की रहने वाली थी जिसे एक युवक मोकामा से ही अपने साथ ले गया. इस लड़की को अब तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है.लेकिन यहां सवाल यह है कि आखिर वो लड़का कौन था जिसके साथ वो लड़की भागी?कहीं पहले से तो नहीं रची गई थी लड़कियों को भगाने की साजिश?

Suggested News