बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा : सड़क दुर्घटना में सर्व शिक्षा अभियान के AE समेत 2 युवकों की मौत

नालंदा : सड़क दुर्घटना में सर्व शिक्षा अभियान के AE समेत 2 युवकों की मौत

NALANDA : जिले में बीती रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सर्व शिक्षा अभियान के एई सहित दो लोगो की मौत हो गई। 

पहली घटना चण्डी थाना क्षेत्र के माधोपुर के हड़बड़िया पुल के समीप हुई। जहां एक तेज रफ्तार  स्कोर्पियो ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के शिक्षा विभाग में सर्व शिक्षा अभियान में एई के रुप में पदस्थापित धीरज कुमार संतोषी के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक बिहारशरीफ के भैंसासुर मोहल्ले के रहने वाले थे। वे विभाग के कार्य से पटना गए थे। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। 

वहीं दूसरी घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के सोयबा पुल के समीप हुई। जहां एक बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में भी बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महमदपुर निवासी अंशू राज के रूप में की गयी। बताया जा रहा है कि भाई के शादी के बाद घर वालों के लिए मिठाई लाने अस्थावां बाजार गया था। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News