बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मॉरीशस के राष्ट्रपति परिवार के साथ पहुंचे नालंदा, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

मॉरीशस के राष्ट्रपति परिवार के साथ पहुंचे नालंदा, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

Nalanda : मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन अपने परिवार के साथ बिहार दौरै पर है। आज उन्होंने बोधगया के बौद्धी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गया फल्गू नदीं में अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। 

वही गया के बाद वे नालंदा भ्रमण को पहुंचे है। नालंदा में जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह और एसपी निलेश कुमार द्वारा राष्ट्रपति और उनके परिवार का स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। पृथ्वीराज सिंह रुपन और उनका परिवार विश्वविद्यालय के भग्नावशेष को देखकर काफी अभिभूत हुए।

इस मौके पर राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने कहा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कर लिया गया है। यह विश्वविद्यालय भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए धरोहर है और इसे सभी लोग मिलकर संभाले ताकि यह धरोहर हमेशा अपनी गौरवशाली इतिहास को बताते रहे। 

उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस गौरवशाली इतिहास को आज देखने का मौका मिला है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News