बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत बंद : नालंदा यात्री बस पर पथराव

भारत बंद : नालंदा यात्री बस पर पथराव

NALANDA: एससी/एसटी एक्ट के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का असर बिहार के कई जिलों समेत नालंदा में भी देखने को मिला। नालंदा के कई क्षेत्र में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और सवर्ण संघ शक्ति के कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में सवर्ण और OBC के समुदाय के लोग सड़क पर उतरे। प्रदर्शकारियों ने केंद्र के द्वारा लाए गए SC ST कानून को काला कानून बताया और केंद्र  सरकार के विरोध में जमकर नारे बाज़ी की.


बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिहार शरीफ के भराव पर और देवी सराय चौक पर जमकर उत्पात मचाया| प्रदर्शनकारियो ने टायर जलाकर और सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया| इसके अलावे देवी सराय मोड़ के समीप बीजेपी के होर्डिंग बोर्ड को फाड़ कर आग के हवाले कर दिया | प्रदर्शकारियों ने बिहार शरीफ से पटना जा रही यात्री बस के ऊपर पथराव कर शीशे को तोड़फोड़ दिया।प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान जमकर उपद्रव किया और लोगों के दुकानों को भी जबरन बंद कराया जिससे इस मार्ग पर अफरातफरी का माहौल हो गया. बंद के कारण आम जनता परेशान रही और यातायात भी ठप रही. जगह-जगह पर टायर जलाकर बंद का प्रदर्शन किया गया और लगातार मोदी सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी की गयी 


नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट

Suggested News