बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NALANDA BREAKING : देवर-भाभी ने की आत्महत्या की कोशिश, एक की मौत, दूसरी तरफ मजदूरी मांगने पर युवक का गला रेता

NALANDA BREAKING : देवर-भाभी ने की आत्महत्या की कोशिश, एक की मौत, दूसरी तरफ मजदूरी मांगने पर युवक का गला रेता

 NALANDA : बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है। जहां दो अलग अलग घटनाएं सामने आई है। पहली घटना हरनौत थाना क्षेत्र से जहां देवर भाभी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिनमें देवर की मौत हो गई है। वहीं भाभी की भी हालत गंभीर बताी जा रही है। 

घटना को लेकर बताया गया कि एक माह पहले दोनों घर से फरार हो गए थे, जिसके बाद कुछ दिन पहले वापस लौटे थे। लेकिन उनके रिश्ते को परिवार की मंजूरी नहीं मिलने के कारण आज आत्महत्या करने की कोशिश की है। 

वहीं दूसरी घटना बिंद थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।  यहां लालू बिगहा में एक मजदूर की हत्या कर दी गई है। बताया गया मजदूर एक जगह काम करने के बाद मजदूरी बकाया था, जिसे मांगने के लिए वह गया था, लेकिन उसे पैसे देने की जगर गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Suggested News