बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखण्ड में हुई बारिश से नालंदा के किसान गदगद, सकरी नदी में आया पानी, किसानों की जगी उम्मीद

झारखण्ड में हुई बारिश से नालंदा के किसान गदगद, सकरी नदी में आया पानी, किसानों की जगी उम्मीद

NALANDA : झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब नालन्दा जिले की नदियों में देखने को मिल रहा है। शनिवार की देर रात गिरियक प्रखंड से होकर गुजरने वाली सकरी नदी में अचानक पानी आ गया। पूरा नदी लबालब पानी से भर गया है। 


रविवार को जब किसान अपने खेतों की ओर गए तो उन्हें अपने खेतों में पानी भरा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जो किसान कल तक अपने धान के फसल को लेकर चिंतित थे। अब उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। अब उन्हें नदी में आए इस पानी से उम्मीद बंध गई है कि अब उनकी फसल की उपज अच्छी होगी। 

दरअसल इस बार नालंदा के 40 छोटी बड़ी नदियां सावन के बाद भी सूखी थी। कई वर्षों बाद ऐसे हालात बने थे कि एक बार भी सावन के बाद नदियों में पानी नहीं आया था। सकरी नदी नालंदा के 5 प्रखंडों से होकर गुजरती है। जो कि बहुत बड़े रकबे को सिंचित करने का काम करती है। 

किसानों की माने तो नदी में पानी नहीं आने से पीने से पानी को लेकर भी काफी समय का सामना करना पड़ रहा था बोरिंग और हैंडपंप सूख चुके थे। जैसे तैसे करके लोग धान की रोपनी किए थे। नदी में आया यह पानी किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News