बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाया पैसा लेने का आरोप, भड़के पुलिसवाले, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाया पैसा लेने का आरोप, भड़के पुलिसवाले, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

NALANDA : नालंदा में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की जमकर पिटाई की। दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। काफी समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ डाला। स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर नालंदा के वेना थाना का घेराव कर दिया था। साथ ही सड़क जामकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 

पूरा मामला यूं था कि वेना थाना के बगैरिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और छेड़खानी की घटना घटी थी। एक पक्ष पुलिस पर आरोप लगा रहा था कि थाने का जमादार ओम प्रकाश यादव रुपये लेकर दूसरे पक्ष के आरोपियों को बचाने का काम कर रहा है। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, जो हाथों में झाड़ू लेकर प्रदर्शन कर रही थी। सभी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 

प्रदर्शन से करीब 3 घंटे तक रोड जाम रहा। एनएच 20 पर गाड़ियों की कतार लग गयी थी। हंगामे की खबर मिलते ही डीएसपी संजय कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। अन्य थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बुलाई गयी। पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वो लोग नहीं माने तो लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ दिया गया। इधर, डीएसपी का कहना है कि किसी प्रकार की लाठीचार्ज नहीं हुई है। दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है। जांच की जा रही है।

Suggested News