बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा : खलिहान में धान की रखवाली कर रहे किसान की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

नालंदा : खलिहान में धान की रखवाली कर रहे किसान की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

नालंदा... जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में एक किसान को अपराधियों ने उस समय चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दिया जब खलिहान में रखे धान के रखवाली कर रहे थे। मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय जमुना गोप के 50 वर्षीय पुत्र नरेश प्रसाद के रूप में किया गया है। 

बताया जाता है कि किसान नरेश प्रसाद घर के बगल में  बने खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दिया। शुक्रवार की अहले सुबह जब परिजन खलियान में पहुंचे तो देखा कि नरेश प्रसाद का शव खून से लथपथबपड़ा हुआ है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। 


इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल इस घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। 

Suggested News