बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, एक जख्मी

नालंदा में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, एक जख्मी

NAWADA : बिन्द थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बच जमकर गोलीबारी हुई. गोली लगने से सुनील यादव नाम का युवक जख्मी हो गया है. 

इसे भी पढ़े : सीटों के बंटवारे पर बयान देकर चौतरफा घिरे प्रशांत किशोर, आरसीपी सिंह ने कहा-पार्टी ने नहीं किया अधिकृत

उसे बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया है. ग्रामीणों की माने तो गैरमजरुआ जमीन के लिए दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. सोमवार की शाम नोकझोक से बात बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गयी. इस दौरान करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग से गांव दहल गया. 

इसे भी पढ़े : रांची के विनीता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो को किया गिरफ्तार

एक गोली सुनील के चेहरे को छूते हुए निकल गयी. जख्मी ने गाँव के ही बल्ली यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में दो पक्षों में गोली चली है. 

इसे भी पढ़े : मोतिहारी में अपराधियों ने पेट्रोलपम्प कर्मी से लूटा 1.80 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है. 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News