बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार अपराधी को हथियार के साथ दबोचा

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार अपराधी को हथियार के साथ दबोचा

Nalanda : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के फरार आरोपी को धर दबोचा है। वहीं पुलिस ने इसके पास एक पिस्टल और गोली बरामद किया है।  

डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि बीते 9 जनवरी 2020 को कैलाश सपेरा को जान मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद से नामजद अभियुक्त मुसहरी गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ राजेश नोनिया फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि राजेश नोनिया के पास से एक देशी पिस्टल और 2 जिन्दा गोली बरामद किया गया है। 

बता दें बीते 9 जनवरी को नालंदा थाना अंतर्गत पनहेसा खरजमा मुसहरी टोला निवासी कैलाश सपेरा के घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों के द्वारा जान मारने की नियत से फायरिंग की गई थी।  इस मामले की  नालंदा थाना में रपट दर्ज कराई गई थी। जिसमें राजेश नोनिया को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News