बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में डबल मर्डर, इलाके में फैली सनसनी

नालंदा में डबल मर्डर, इलाके में फैली सनसनी

NALANDA : छठ पर्व के दिन नालंदा में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना राजगीर थाना के धरमपुरा गांव की है, जहां जमीनी विवाद में अपराधियों ने चाचा और भतीजा को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम तब दिया गया जब चाचा-भतीजा घर के समीप बैठ कर बात कर रहे थे. मृतक की पहचान दीक्षा सिंह और उनके भतीजे संजीव कुमार के रूप में हुई है. 

घटना के बारे में बताया जाता है 18 साल पूर्व से ही धरमपुरा गांव के दीक्षा सिंह और विजय सिंह के बीच जमीन विवाद चल रहा था. 18 साल पूर्व में दीक्षा सिंह और उनके सहयोगियों ने विजय के परिवार के तीन सदस्यों को छठ के समय गोली मार कर हत्या कर दी थी. उस घटना के बाद आरोपी दीक्षा सिंह को आजीवन कारावास की सजा हुई थी. दीक्षा सिंह अपनी सजा पूरी कर दो वर्ष पूर्व जेल से छूटे थे. पर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल ही रहा था. 

छठ पर्व के मौके पर जब गाँव के अधिकांश लोग छठ घाट गए हुए थे उसी वक्त विजय सिंह ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दीक्षा सिंह और उनके भतीजे की गोली मार दी. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी.  हत्या की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी ने गांव पहुँच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब तक इस जमीनी विवाद में पांच लोगो की ह्त्या हो चुकी है.


Suggested News