बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मारपीट शांत करवाने गयी पुलिस टीम पर हमला, ASI को पेट में लगी गोली, SP ने संभाली कमान

मारपीट शांत करवाने गयी पुलिस टीम पर हमला, ASI को पेट में लगी गोली, SP ने संभाली कमान

NALANDA : नालंदा में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। गोली चलने की भी खबर है। गोलीबारी में एक एएसआई बुरी तरह घायल हो गया है। एएसआई के पेट में गोली लगी है। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घायल एएसआई का नाम अखिलेश कुमार सिंह है। वो दीपनगर थाने में पोस्टेड है।

मंगलवार को नये साल के पहले दिन दीपनगर के महानंद गांव में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी। बताया जा रहा है कि शुरू में बच्चों के विवाद में बकझक हुई और फिर बाद में दोनों पक्ष के लोग हिंसक हो उठे। महानंदपुर और विजवनपर गांव के लोगों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी। 

इधर, गोलीबारी की खबर पुलिस को भी मिली। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से शांत रहने की अपील की। लेकिन इसी बीच एक गोली वहां मौजूद एएसआई के पेट में जा लगी। वो बुरी तरह घायल हो गया। गुस्साये लोगों ने पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला बिगड़ते देख एसपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये हैं। दोनों गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 





Suggested News