बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवक की हत्या के बाद बवाल,आक्रोशित लोगों ने होटल में लगाई आग,तोड़फोड़

युवक की हत्या के बाद बवाल,आक्रोशित लोगों ने होटल में लगाई आग,तोड़फोड़

नालंदा में शुक्रवार शाम अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी।घटना के बाद लोगों ने भारी बवाल मचाया। आक्रोशित लोगों ने होटल में आग लगा दी और जमकर बवाल काटा। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दी। इलाके में करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।

घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के नालंदा होटल के पास की है।घटना के संबंध में बताया जा रहा कि मृतक पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक हरिनारायण सिंह के भाई सुरेश प्रसाद का ड्राइवर है। मृतक का नामशैलेंद्र कुमार उर्फ चट्टा था। 

जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार की शाम नालंदा होटल के पास बैठा था,तभी बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।घायल अवस्था में उस अस्पतला ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने शव रखकर दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग जाम कर दिया। बवाल मचने की खबर मिलते ही हिलसा डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लोग इतने आक्रोशित थे कि पुलिस की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। 

पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले का पता लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों से बात की जा रही है। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते अपराधियों ने युवक को गोली मारी है। 


Suggested News