बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहत की खबर : नालंदा में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, अन्य जिलों में भी हो रही है सप्लाई

राहत की खबर : नालंदा में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, अन्य जिलों में भी हो रही है सप्लाई

NALANDA : कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप के कारण जहाँ ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत के बीच मांग बढ़ गयी है। ऐसे में नालंदा वासियों के लिए राहत की बात है कि यहाँ ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। यहाँ से रिफीलिंग सिलेंडर जिले में आपूर्ति के बाद अन्य जिलों में भी भेजा जा रहा है । 

बिहारशरीफ के चोराबगीचा स्थित नालंदा एयर प्रोडक्ट के प्रबंधक राजीव रंजन की माने तो जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।  पहले 100 से 150 सिलेंडर की मांग होती थी। लेकिन कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप के बाद मांग चौगुना हो गया है। उनके यहाँ वर्तमान में 600 से 800 सिलेंडर का रिफिलिंग किया जा रहा है। 

यहाँ से रिफलिंग सिलेंडर का डेली की खपत के बाद वरीय अधिकारियों के आदेश पर नवादा, पटना, शेखपुरा , जमुई समेत अन्य जिलों में भी भेजा जा रहा है। अस्पतालों की आपूर्ति के बाद सभी डीलरों के पास सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिसके माध्यम से जरूरतमंदों सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News