बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मियां-बीवी की लड़ाई में भाई को लगी गोली, बहनोई को खोज रही पुलिस

मियां-बीवी की लड़ाई में भाई को लगी गोली, बहनोई को खोज रही पुलिस

NALANDA : मामूली विवाद में बिहार थाना इलाके में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। 

बताया जा रहा है कि घायल युवक यूपी के गाजियाबाद जिला का रहनेवाला है। मुहर्रम के मौके पर वह अपनी बहन के यहां बिहार शरीफ स्थित चैनपुरा आया था। उस वक्त से वह यहीं रह रहा था। बताया जा रहा है कि घायल युवक की बहन और बहनोई में संबंध अच्छे नहीं थे। अक्सर दोनों के बीच मारपीट होती थी। इसी से खफा होकर साले ने अपने बहनोई को ऐसा करने से मना किया था, इसी बात से गुस्से में आकर बहनोई के भाई ने उसे गोली मार दी। 

गोली उस वक्त मारी गयी जब वह रात्रि में शौच के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। उसी वक्त बहनोई के भाई ने पीछे से आकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह उसी हालत में पास के एक घर का दरवाजा खुलवाया और वहीं बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 

बिहार थाना के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जिस युवक ने उसपर गोली चलायी है, वो दोनों आपस में दोस्त हैं। दोनों के खिलाफ जिले के कई थानों में लूट, हत्या, अपहरण और चोरी के मामले दर्ज हैं। कहा जा रहा है कि चोरी या लूट के सामानों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और इसी विवाद में गोली मार दी गयी। पुलिस का कहना है कि घायल युवक जो बयान देगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जायेगी।  

Suggested News