बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में वज्रपात में माँ बेटी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में वज्रपात में माँ बेटी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : अस्थावां थाना क्षेत्र के धोबी बिगहा गांव में एक दुखद घटना घटी है। धोबी बिगहा गांव के खंधा में धान रोपनी कर लौट रही मां और 2 बेटी पर अचानक वज्रपात हो गया। जिससे छोटी बेटी और माँ की मौत मौके पर हो गई। जबकि बड़ी बहन वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गई। मृतका रुदल पासवान की 45 वर्षीया पत्नी काबो देवी एवं 13 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी है। 

वहीं वज्रपात से बड़ी बहन पूजा कुमारी घायल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मां और दो बेटी खंधा में धान रोपनी करके लौट रही थी। तभी अचानक मौसम बदल गया और एकाएक पानी के साथ वज्रपात हो गया। जिससे मौके पर मां और एक बेटी की मौत हो गई तो वहीं बड़ी बहन पूजा गंभीर रूप से झुलस गई। खेत में काम करने वाले अन्य लोगों की मदद से तीनों को रेफरल अस्पताल अस्थावां लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं बड़ी बहन पूजा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

रुदल पासवान की दो बेटी और तीन बेटा है। मां और बेटी की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। मौके पर पहुँची अस्थावां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वही अस्थावां बीडीओ ने कहा कि जल्द ही आपदा के तहत पीड़ित परिवार को सरकारी राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। वज्रपात से मां और बेटी की मौत हो गई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News