Nalanda : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवक की लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जां में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के पर्यटन नगरी राजगीर स्थित जयप्रकाश उद्यान के पास आज शुक्रवार को जंगल में घूम रहे एक युवक की बदमाशों ने चाकू मार दिया। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने बिहारशरीफ रेफर कर दिया। वहीं बिहारशरीफ में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरा जिला स्थित तरारी थाना क्षेत्र के खरहना गांव निवासी भिखारी राय के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गयी है।
इधर परिजन का कहना है कि युवक अपने एक रिश्तेदार के साथ नवादा से अरवल जा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट की। उसका रुपया, मोबाइल, अंगूठी व अन्य सामान लूट लिये। विरोध करने पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया।
इस बावत राजगीर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि युवक एक लड़की के साथ जंगल में घूम रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उसपर हमला किया। मरने से पहले उसका बयान लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नालंदा से राज की रिपोर्ट