बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : नालंदा में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत 3 दर्जन से अधिक गंभीर रुप से घायल

बड़ी खबर : नालंदा में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत 3 दर्जन से अधिक गंभीर रुप से घायल

Nalanda : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी एक बस पलट जाने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 3 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बस सरमेरा के गोपालबाद से शेखपुरा जिले के बरबीघा जा रही थी। इसी दौरान सरमेरा थाना क्षेत्र के कोतरा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। 


स्थानीय लोगों द्वारा तत्तकाल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की सहयोग से बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार घटना में जहां एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से जख्मी बताए जा रहे है। 

घटना का कारण बस का तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News