बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश के नालंदा में 'चिराग' के लिए उमड़ा जन सैलाब: आशीर्वाद यात्रा में बोले LJP अध्यक्ष - 7 निश्चय बिहार के इतिहास में 'भ्रष्टाचार' की सबसे बड़ी योजना

CM नीतीश के नालंदा में 'चिराग' के लिए उमड़ा जन सैलाब: आशीर्वाद यात्रा में बोले LJP अध्यक्ष - 7 निश्चय बिहार के इतिहास में 'भ्रष्टाचार' की सबसे बड़ी योजना

NALANDA : आशीर्वाद यात्रा के दौरान आज सांसद चिराग पासवान नालंदा पहुँचे। जहां राजगीर से उन्होंने अपने यात्रा की शुरुआत की। सबसे पहले सांसद चिराग पासवान ने राजगीर के गुरुद्वारा में मत्था टेका। यात्रा को लेकर पूरे जिले में तोरण द्वार व बैनर पोस्टर लगाए गए थे। नालंदा में जगह जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चिराग पासवान ने देवीसराय चौक स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। CM नीतीश के गृह जिले नालंदा में समर्थकों का हुजूम उमड़ा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नालंदा में इस तरह का स्वागत और लोगों का प्यार मिलता देख चिराग पासवान गदगद हो गए।


उसके बाद बिहार शरीफ सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मौजूदा नीतीश सरकार की नीतियों से बिहार की जनता उब चुकी है। आने वाले समय में लोग लोक जनशक्ति पार्टी में विकल्प तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा जिला ने पूरी तरीक़े विजय श्री का आशीर्वाद चिराग पासवान और लोक जनशक्ति पार्टी को दे दिया है। हर सरकारी योजना में, हर सरकारी काम में बिना घूस के, बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता है। यही कारण है कि पूरे बिहार में कई सालों से योजनाएं लंबित पड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा की नली-गली, नल जल योजना सहित जितनी भी योजनाएं हैं। 7 निश्चय भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी योजना है। आने वाला समय में जब जांच होगी तो पता चलेगा की 7 निश्चय बिहार के इतिहास में सबसे बड़े भ्रष्टाचार की योजना रही है। नीतीश कुमार के नीतियों से बिहार की जनता अब नफरत भी करने लगी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 


Suggested News