बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 लूटेरों को लूट के सामान के साथ किया गिरफ्तार

नालंदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 लूटेरों को लूट के सामान के साथ किया गिरफ्तार

NALANDA : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजगीर के सिवरेज प्लांट रोड में 7 दिन पहले सुरेन्द्र गोस्वामी के घर हुए लूटकांड में शामिल 4 अपराधियों को धर दबोचा है। वहीं पुलिस ने इनके पास से लूट के कैश और गहने भी बरामद किये है।  

डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि 3 जुलाई की रात को व्यवसायी के घर में घुसकर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके उद्भेदन के लिए टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रामहरि पिण्ड निवासी विजय केवट का पुत्र आकाश कुमार,  विलास राजवंशी का पुत्र कुंदन कुमार, रसलपुर निवासी उमेश भारती का पुत्र मिथुन कुमार व नई पोखर निवासी गब्बर राजवंशी का पुत्र राहुल कुमार शामलि है। 

डीएसपी ने बताया कि लूट की घटना को 7 अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था। इन चार की गिरफ्तार के बाद अब बचे तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News