बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुछ घंटे के अंदर ही अपह्त युवक को सकुशल किया बरामद

नालंदा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुछ घंटे के अंदर ही अपह्त युवक को सकुशल किया बरामद

Nalanda : जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने महज दो घंटे  के अंदर अपह्त युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने तीन अपह्रताओं को गिरफ्तार किया है। 

घटना    के संबंध  में  बताया   गया है कि नवादा जिले के वारसलीगंज थाना इलाके के पैंगरी गांव निवासी बालेश्वर प्रसाद के पुत्र विकास कुमार का अपहरण कर लिया  गया था। वहीं  2  लाख फिरौती की मांग की गई थी।  

युवक के परिजनों  द्वारा गूगल पे के माध्यम  से तत्काल अपहरणकर्ताओं के अकाउंट पर 20 हजार रुपये भेज दिए गए। वहीं बाकी पैसे की जल्द ही इंतजाम किये  जाने की बात की गई। लेकिन बदमाशों द्वारा जल्द से जल्द पैसे की मांग की जा रही थी। वहीं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 

अपह्ताओं  द्वारा जल्द से जल्द पैसा बिहारशरीफ पहुंचाए जाने की मांग के बाद युवक के भाई  ने नालंदा के नगर थाना पुलिस से संपर्क किया। घटना की जानकारी मिलते  ही पुलिस हरकत में आई और भट्टबिगहा गांव के एक बगीचे से युवक को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ताओं को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार अपह्ताओं की पहचान रहुई थाना इलाके के निजाय गांव निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र चंद्रमणि कुमार , लहेरी थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी स्वर्गीय बच्चू यादव का पुत्र रोहित कुमार और नूरसराय थाना इलाके के अतरामचक निवासी मुकेश कुमार  का पुत्र गोलू कुमार के रुप में हुई है। 

घटना के शिकार विकास ने बताया कि उसे मोबाइल की आवश्यकता थी। इसके लिए उसने अपने गांव के दोस्त से संपर्क किया। जिसके बाद उसके दोस्त ने उसे बिहारशरीफ में एक युवक के पास मोबाइल होने की बात बता उसे बिहारशरीफ भेज दिया। यहां आने के बाद जब वह पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप पहुंचा तो पूर्व से स्कॉर्पियो पर घात लगाए चार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बिठा लिया और मानपुर थाना इलाके के भठबिगहा गांव के समीप लेकर चले गए। इस दौरान उनलोगों  ने परिजनों से 2 लाख रुपए देने को  कहा।

वहीं नगर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अपहरण लहेरी थाना क्षेत्र से हुई थी इसलिए  मामला लहेरी थाने में दर्ज की जा की है। उन्होंने  बताया   कि रात्रि में ग्रामीणों की मदद से बदमाशों को पकड़ा गया पुलिस के साथ-साथ ग्रामीण भी खदेड़ कर इन युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। सभी बदमाश लॉकडाउन में रुपए कमाने के चक्कर में इस अपहरण की घटना को अंजाम दिए थे। पुलिस इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी  कर रही है। 

नालंदा  से राज की रिपोर्ट

Suggested News