बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी से नाराज प्रेमिका ने लड़के घर में घुसकर मचाया तांडव, नई नवेली दुल्हन के साथ ये क्या कर डाला....

 शादी से नाराज प्रेमिका ने लड़के घर में घुसकर मचाया तांडव, नई नवेली दुल्हन के साथ ये क्या कर डाला....

नालंदा... जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां प्रेमी की शादी प्रेमिका को इतनी नागवार गुजरी कि वह लड़के घर में घुसकर जबरदस्त तांडव मचा डाला। प्रेमिका ने दुल्हन के ऊपर हमला बोल दिया और उसके बाल काटने के साथ आंखों में फेवीक्विट डाल दिया। बाद में दुल्हन के चिल्लाने पर प्रमेका की जमकर लोगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया। घटना भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव में घटी है। 

देखते ही देखते घटना इतनी बढ़ गइ है कि पुलिस अब गांव में कैंप कर रही है ताकि किसी प्रकार की कोई बड़ी घटना न घट सके। घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार गांव पहुंच घटना की जानकारी ली। एहतियात के दौरान पर पुलिस अभी गांव में कैम्प कर रही है। 

बताया जाता है कि गोपाल राम की 1 दिसम्बर को शेखपुरा जिले में शादी हुआ। शादी के बाद जब वह दुल्हन को विदा कर अपने घर लाया। इस बात की भनक उसकी प्रेमिका को लग गया, जिसके बाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया  और बदला लेने की नीयत से वह प्रेमी के घर जा पहुंची। चूंकि दूल्हे की बहन से उसकी दोस्ती थी। इस कारण किसी को शक नहीं हुआ। इसके बाद जब दूल्हा दुल्हन के बाद घर के सभी सदस्य भी थके मंदे होने के कारण गहरी नींद में सो गए। तब वह मौका पाकर कमरे में दाखिल हो गई और सुप्तावस्था में बाल काटने के बाद उसके आंख में फेवीक्विक डाला दिया। इसके बाद वह दर्द से कराहने लगी। 

इसी बीच शोर सुन परिजन की नींद खुल गई और प्रेमिका को पकड़ कर की जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दुल्हन को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


Suggested News