बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला राजद के जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों के नाम अधिसूचित, पढ़िए पूरी खबर

महिला राजद के जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों के नाम अधिसूचित, पढ़िए पूरी खबर

PATNA : महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और राजनीति में सम्मानजनक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की इकाईयां जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर गठित की गई है. प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर द्वारा निम्न सूची के अनुसार सम्बद्ध जिला के अनुसार क्रमशः जिलाध्यक्ष और जिला का प्रधान महासचिव अधिसूचित किया गया है:-

महिला राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर ने बताया कि पटना जिला के अध्यक्ष रामदुलारी देवी एवं प्रधान महासचिव प्रियंका कुमारी, पटना महानगर के सावित्री देवी एवं वीणा देवी, नालंदा के राजमन्ती पाण्डेय एवं अमृता कुमारी, मधुबनी के वीणा देवी एवं शीला देवी, मुजफ्फरपुर के सीमा देवी एवं रिंकू दीप कुशवाहा, मुजफ्फरपुर महानगर के रेणु सहनी एवं शहाना कुरैशी, कटिहार के ललिता तिर्की एवं राखी देवी, औरंगाबाद के उर्मिला सिंह एवं  मंजू देवी, नवादा के रेणु सिंह एवं कुमारी शशि रविदास, जमुई के गुड्डी कुमारी एवं ज्योति कुमारी, बगहा के सुमारी उरांव एवं ज्ञान्ती देवी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. 


वहीँ जहानाबाद के डॉ. अनुराधा सिन्हा एवं पूनम भारती, गया के सरस्वती देवी एवं  सुशीला देवी, गया महानगर के संगीता वर्णवाल एवं हेना खानम, मुंगेर के बबीता भारती एवं रानी गुप्ता, मुंगेर महानगर के सोनी ईसरत बेगम एवं रीता शर्मा, नौगछिया के अभिलाषा कुमारी एवं पूजा देवी, गोपालगंज के  सुनीता यादव एवं उषा देवी, समस्तीपुर के पिंकी राय एवं राजकुमारी देवी, बेगूसराय के प्रेमलता कुमारी एवं फुल कुमारी, बेगूसराय महानगर के बबीता देवी एवं ललिता ठाकुर, पूर्णियां के सुशीला भारती एवं जानकी देवी, पूर्णियां महानगर के संजीदा खातून एवं राधा रानी साह, बांका के मंजू देवी एवं रम्भा भारती, पश्चिमी चंपारण के शकुन्तला देवी एवं असिया खातून को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. 

उधर सीवान के लीलावती गिरि एवं कृष्णा देवी, लखीसराय के शोभा देवी एवं सोनी पटेल, सहरसा के गुंजन देवी एवं प्रियतम गुप्ता, भोजपुर के आशा पाल एवं रीता देवी, बक्सर के ममता देवी एवं मीणा रजवर, शिवहर के नीलम पासवान एवं सहवून निशा, रोहतास के सुषमा पासवान एवं पूनम देवी, सारण के उर्मिला यादव एवं सुचित्रा कुमारी, वैशाली के मंजू देवी एवं श्रुती कुमारी, सीतामढ़ी के सीमा गुप्ता एवं वीणा देवी, किशनगंज के अजमुन निशा एवं हेमलता तिवारी, मधेपुरा के सीमा गुप्ता एवं काला कुमारी, बाढ़ के निशा कुमारी एवं मंजू देवी, कैमूर के संगीता कुमारी एवं शहनाज खातून, अररिया के लबली नवाब एवं सुजाता देवी, सुपौल के एकता यादव एवं ललिता देवी, पूर्वी चंपारण के डॉ. शबनम आशिफ एवं प्रिया चौधरी, बिहार शरीफ के अफशाना प्रवीण एवं प्रभा देवी, भागलपुर के रिंकू राज एवं बिन्दू देवी, भागलपुर महानगर के रानू पाण्डेय एवं रीना देवी, शेखपुरा के  धनमंती देवी एवं पिंकी देवी, अरवल के किरण देवी एवं आयसा खातून, दरभंगा के यासमीन खातुन एवं आशा देवी, दरभंगा महानगर के मीनू देवी को जिलाध्यक्ष एवं रेणू कुमारी को राजद महिला प्रकोष्ठ का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया है. 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News