बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नंदकिशोर यादव होंगे भाजपा से पहले विधानसभा अध्यक्ष, 7वीं बार पटनासाहिब से चुने गए विधायक

नंदकिशोर यादव होंगे भाजपा से पहले विधानसभा अध्यक्ष, 7वीं बार पटनासाहिब से चुने गए विधायक

पटना... बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनने के बाद मंगलवार को ही विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा। सीएम नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्री ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इधर, नंदकिशोर बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। वहीं 23 नंवबर को पहला विधानसभा का सत्र भी बुलाया गया है, जिसके बाद नंदकिशोर यादव को औपराचिक रूप से अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। 

बता दें कि नंदकिशोर यादव पटना साहिब से विधायक हैं और वो सातवीं बार विधायक चुने गए हैं। नंद किशोर यादव भाजपा से बनने वाले पहले विधानसभा अध्यक्ष भी होंगे। एनडीए की सरकार बनने के बाद से लगातार जेडीयू का ही इस पद पर कब्जा रहा है। 2005 में एनडीए की सरकार आने के बाद उदय नारायण चौधरी विधानसभा के अध्यक्ष बने और लगातार दस वर्षाें तक इस पद पर रहे। वहीं 2015 में नीतीश सरकार बनने के बाद विजय कुमार चौधरी को इस पद पर बैठाया गया। 

23 नवंबर को पहला विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। गौरतलब है कि भाजपा इस बार विधानसभा अध्यक्ष पद अपने पास ही रखना चाहती थी। 

Suggested News