बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चांद पर उतरने को तैयार चंद्रयान-2, PM मोदी बोले- बेहद उत्साहित हूं, पूरा देश देखे यह ऐतिहासिक पल

चांद पर उतरने को तैयार चंद्रयान-2, PM मोदी बोले- बेहद उत्साहित हूं, पूरा देश देखे यह ऐतिहासिक पल

चंद्रयान-2 के चांद की सतह पर उतरकर इतिहास बनाने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। वैज्ञानिकों के साथ सभी की नजरें इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए बेताब हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों से अपील की है कि वे इस करिश्मे के साक्षी बनें और इस खास पल के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर कई ट्वीट किए और चंद्रयान-2 को लेकर देशवासियों को भी बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि 130 करोड़ हिंदुस्तानी जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह कुछ ही घंटे दूर है। चंद्रयान-2 आज रात चांद के दक्षिणी हिस्से की सतह पर उतरेगा। भारत और दुनिया एक बार फिर हमारे वैज्ञानिकों के दम को देखेगी।

बता दें किलैंडर विक्रम की लैंडिंग के दौरानपीएम मोदी भीइसरो सेंटर में मौजूद रहेंगे। मध्यरात्रि में 1:30 से 2:20 के बीच लैंडर चंद्रमा की सतह को छुएगा और इसके बाद रोवर प्रज्ञान बाहर निकलेगा। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत के इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष कार्यक्रम को देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं और खुशी है कि मैं बेंगलुरु के ISRO  सेंटर में मौजूद रहूंगा।' उन्होंने कहा, जिन युवाओं के साथ मैं इस शेष पल का साक्षी बनूंगा उन्होंने ISRO की क्विज जीती है और बेहद प्रतिभाशाली हैं। इस क्विज में बड़ी संख्या में युवाओं का भाग लेना दिखाता है कि युवाओं को विज्ञान और अंतरिक्ष में बेहद रुचि है। यह एक अच्छा संकेत है।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि 22 जुलाई 2019 को जब चंद्रयान-2 लॉन्च हुआ तब से लेकर अब तक मैंने इस मिशन पर करीब से नजर रखी है। इस मिशन की सफलता करोड़ों हिंदुस्तानियों को फायदा पहुंचाएगी।

Suggested News