बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश में 5100 किमी की पदयात्रा कर रहे नरेश सिजापति बिहार की डिप्टी सीएम से मिले, रेणु देवी बोली- राष्ट्र निर्माण में प्रवासी मजदूरों का योगदान अहम

देश में 5100 किमी की पदयात्रा कर रहे नरेश सिजापति बिहार की डिप्टी सीएम से मिले, रेणु देवी बोली- राष्ट्र निर्माण में प्रवासी मजदूरों का योगदान अहम

पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी से उनके सरकारी आवास पर नरेश सिजापति नामक पदयात्री ने भेंट की। उनकी पदयात्रा का मकसद पूरे देश में घूम कर प्रवासी मजदूरों की समस्याओं से देशवासियों को अवगत कराना है। उन्होंने मुंबई से अपनी यात्रा शुरू की है तथा देश के 10 राज्यों के 150 जिलों में 5100 किमी से अधिक की पदयात्रा करेंगे। इस दौरान वे प्रवासी मजदूरों के अधिकार की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने उनके प्रयास की सराहना की तथा उनके अभियान की सफलता तथा आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रेणु देवी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मजदूरों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। भारत सरकार द्वारा देश के 38 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लाभ के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिसमें पंजीकरण पूरी तरह से निःशुल्क है।

इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मजदूरों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत असंगठित कामगार को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी दिया गया है।

रेणु देवी ने आगे कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रवासी मजदूरों का अहम योगदान है। बहुत ही कठिन परिस्थितियों में अपने परिवार से दूर रहकर वे देश के विभिन्न भागों में विभिन्न प्रकार के कार्यों में लगे रहते हैं। उनके अधिकार की रक्षा हर कीमत पर होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में सरकार अधिकाधिक रोजगार सृजन को लेकर गंभीरता पूर्वक कार्य कर रही है ताकि राज्य में मजदूरों को अधिक से अधिक काम मिल सके और उन्हें रोजगार की तलाश में राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़े।

Suggested News