बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निजी नर्सिंग होम की महिला रसोईया से मरीज के परिजन ने किया रेप का प्रयास, लोगों ने की जमकर पिटाई

निजी नर्सिंग होम की महिला रसोईया से मरीज के परिजन ने किया रेप का प्रयास, लोगों ने की जमकर पिटाई

Gaya  : बिहार के गया से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां शहर के एक निजी नर्सिंग होम की महिला रसोईया के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। वहीं आरोप नर्सिग में इलाजरत एक बच्चे के परिजन पर लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


घटना से संबंध में बताया गया है कि  नर्सिंग होम में काम करने वाली महिला रसोईया के साथ हंटरगंज के एक बच्चे का इलाज कराने आए परिजन विजय यादव ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के अनुसार वह रात में छत पर सोई थी उसी दौरान विजय यादव वहां पहुंच गया उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही नर्सिग में मौजदू लोगों ने विजय यादव की जमकर पिटाई की। उसके बाद थाने को सूचना दी। हालांकि आरोपी विजय यादव ने इस मामले अपने आप को निर्दोष बताते हुए नर्सिंग वालों पर फंसाने का आरोप लगाया है। 

आरोपी का कहना है कि नर्सिग होम इलाज के बदले 1 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इतने पैसे नहीं देने को लेकर उसे साजिश के तहत रेप के आरोप में फंसाया जा रहा है। 

फिलहाल पुलिस नर्सिग होम के मैनेजर और आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। 

गया से मनोज कुमार रिपोर्ट 

Suggested News