DARBHANGA : जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव में बीते शुक्रवार की देर रात शादी समारोह के दौरान चली गोली में दो लोग घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से दो घायल को इलाज के बिरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायल को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया।
घटना के संबंध में बताया कि रहा है कि नदियामी गांव निवासी राजकुमार सिंह की पुत्री राजमणि की शादी मधुबनी जिले के खनगांव निवासी अजय कुमार सिंह के साथ हो रही थी। जयमाला के क्रम में गांव के ही सावन सिंह, अमित सिंह और संतोष सिंह शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। जिसमे दिगम्बर चौपाल की पत्नी सरस्वती देवी तथा मो. सदीक का पुत्र मोहम्मद कमरुल घायल हो गए।
वही घायल का इलाज करवा रहे ग्रामीण नवीन कुमार का कहना था कि शुक्रवार को हमारे गांव में लड़की की शादी हो रही थी। जयमाला के क्रम में पूरे गांव का समाज जयमाला देख रहे थे। उसी क्रम में तीन लड़का पंडाल के अंदर प्रवेश करते ही फायरिंग करने लगे। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में धुत युवक ने कुल पांच राउंड फायरिंग किया। जिसमें मो कमरुल और सरस्वती देवी गोली लगने से घायल हो गए। वही उन्होंने कहा कि तीनो युवक हमेशा नशे की हालत में रहते है। हो सकता है अपना दहशत फैलाने के उद्देश्य से उन्होने फायरिंग किया हो।
वही अस्पताल अधीक्षक डॉ मणिभूषण शर्मा ने कहा कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव से दो मरीज आए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों घायल गांव के ही शादी समारोह देखने गये थे। उसी दौरान फायरिंग में गोली लगी। जिसमे सरस्वती देवी और कमरुल नाम व्यक्ति को गोली लग गई। जिसका यहां इलाज चल रहा है। वही उन्होंने कहा कि कमरुल को कमर के ऊपर गोली आर पार हो गया। वही सरस्वती देवी को कमर के नीचे गोली लगी है। जो अंदर जाकर फंस गई है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है।
दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट