बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

22 नवंबर से गांधी मैदान में लगने जा रहा है राष्ट्रीय पुस्तक मेला, जानिए क्या है खास

22 नवंबर से गांधी मैदान में लगने जा रहा है राष्ट्रीय पुस्तक मेला, जानिए क्या है खास

PATNA : 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय पुस्तक मेला का आयोजन होने जा रहा है. नई दिल्ली की संस्था समय इंडिया पहली बार पटना में राष्ट्रिय पुस्तक मेला लगाने जा रही है. पुस्तक मेला का उद्घाटन बिहार के शिक्षामंत्री  कृष्णनंदन वर्मा करेंगे। 11 दिनों तक लगने वाले इस  पुस्तक मेले में 80 से ज्यादा प्रकाशक आएंगे और 100 से ज्यादा स्टॉल लगाया जाएगा. 

जिसमें 10 सरकारी स्टॉल होगा और एक साइंटिफिक उपकरणों का स्टॉल होगा. समय इंडिया के मैनेजिंग ट्रस्टी चंद्रभूषण ने बताया कि यह संस्था आठ राज्यों में 200 से ज्यादा राष्ट्रीय और जिले स्तर पर पुस्तक मेले लगा चुकी है.

स्टूडेंट्स के लिए फ्री एंट्री 

सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर के 11 बजे से शाम के 4 बजे तक स्टूडेंट्स अपने आई-कार्ड दिखा कर पुस्तक मेले में फ्री इंट्री पा सकते हैं. वहीँ अन्य पाठक से 10 रुपए शुल्क लिया जाएगा और वे सुबह 11 बजे से रात के 8:30 बजे तक पुस्तक मेले में घूम पाएंगे. इवेंट मैनेजर दीपा कुमारी ने बताया कि हर दिन शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हर दिन 2 बजे से साहित्यिक और शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बच्चों और युवाओं के लिए गायन, चित्रकला, लोकगीत, कहानी लेखन, कविता, एकल नाटक व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही साहित्यिक कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, कवयित्री सम्मेलन, डिजिटल समय में पुस्तकें और अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। सभी प्रतियोगिताएं नि:शुल्क होंगी.  

Suggested News