बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड में स्वतंत्र डायरेक्टर बनी पूनम शर्मा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और क्षेत्रीय नेताओं ने दी बधाई

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड में स्वतंत्र डायरेक्टर बनी पूनम शर्मा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और क्षेत्रीय नेताओं ने दी बधाई

SHEIKHPURA : शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के रामपुर सिडाय निवासी भाजपा नेत्री पूनम शर्मा को नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ने स्वतंत्र डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है। नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ने देश स्तर पर चार सदस्य बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की नियुक्ति किया है। जिसमें बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेत्री पूनम शर्मा को स्थान मिला है। पूनम शर्मा फिलहाल फिलहाल प्रदेश के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री के पद पर काबिज थी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बनाए जाने के सूचना मिलते ही केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने दूरभाष पर बधाई दिया साथ ही बिहार भाजपा के कई शीर्ष नेता और नवादा और शेखपुरा के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस पद पर काबिज होने पर बहुत-बहुत बधाई दिया। 

इस मौके पर भाजपा नेत्री पूनम शर्मा ने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को धन्यवाद दिया ।उन्होंने कहा कि छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े ओहदे के लिए नामित करने पर धन्यवाद दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद लिमिटेड में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के लिए 3 वर्षों के लिए नामित किया गया है। जिसमें बिहार के लोगों को दर्जा दिया गया यह काफी गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद के लिए राष्ट्रीय खाद लिमिटेड द्वारा चार लोगों को नॉमिनेट किया गया है। जिसमें आंध्र प्रदेश के  थोत्ता वेंकट सर्वरयुडु ,बिहार से पूनम शर्मा, काशीराम गोडारा साहवा, बेस्ट बंगाल के रितेश तेवारी का चयन किया गया जो काफी फक्र की बात है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से यह जिम्मेवारी दिया गया है उसे पालन के जाने का भरोसा दिलाया है। 

गौरतलब है कि भाजपा नेत्री पूनम शर्मा अपने शुरुआती दौर से ही अपने पार्टी के विस्तार और प्रचार प्रसार में लगन सील रही। जिसका नतीजा रहा कि प्रदेश कमेटी द्वारा उन्हें शेखपुरा नवादा और नालंदा के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रभार दिया ।जबकि बेहतर उपलब्धि रहने पर उन्हें राष्ट्रीय कमिटी में स्थान मिला । उसके बाद भाजपा नेत्री पूनम शर्मा के कद को और बढ़ाया गया और प्रदेश कमेटी ने महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी।फिलहाल पूनम शर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा के तौर पर बेहतर काम किया है।

Suggested News