बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश के इस रेलवे स्टेशन पर लहरायेगा राष्ट्रीय ध्वज, रेलवे के अधिकारियों ने स्थल का किया निरीक्षण

प्रदेश के इस रेलवे स्टेशन पर लहरायेगा राष्ट्रीय ध्वज, रेलवे के अधिकारियों ने स्थल का किया निरीक्षण

MOTIHARI : प्रदेश के मोतिहारी बापूधाम रेलवे स्टेशन पर अब राष्ट्रीय ध्वज लहरायेगा। इसे लेकर शनिवार को केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के साथ रेलवे के वरीय अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार देश के ए ग्रेड में शामिल सभी रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का फैसला किया है। मोतिहारी का बापूधाम रेलवे स्टेशन को ए ग्रेड में शामिल नहीं होने के बावजूद इसमें जगह दी गई है। 

उन्होंने कहा कि चम्पारण का देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में अहम भूमिका रहा है। बापूधाम स्टेशन पर महात्मा गांधी पहले आन्दोलन के लिए आये थे। यही से उन्होंने सत्याग्रह की शुरुआत की थी। इस वजह से ए ग्रेड श्रेणी में नहीं होने के बावजूद इस स्टेशन को इसमें शामिल किया गया है जो चंपारण के लोगों के लिए गौरव की बात है। 

राधामोहन सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम में ध्वजारोहन होगा। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों द्वारा स्थल का चयन किया जा चुका है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट


Suggested News