बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय लोजपा ने औरंगाबाद में कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया आयोजन, पूर्व प्रत्याशी रंजन सिंह ने थामा पार्टी का दामन

राष्ट्रीय लोजपा ने औरंगाबाद में कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया आयोजन, पूर्व प्रत्याशी रंजन सिंह ने थामा पार्टी का दामन

AURANGABAD : आज औरंगाबाद ज़िला में राष्ट्रीय लोजपा के द्वारा आइएमए भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का अध्यक्षता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष सुनील सिंह एवं संचालन राष्ट्रीय युवा लोजपा के ज़िला अध्यक्ष उमेश पासवान ने किया। मुख्यरूप से बिहार के प्रभारी पूर्व विधायक अनिल चौधरी, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम जी, प्रधान महासचिव केशव सिंह, वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम, राष्ट्रीय युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिन्नू, प्रधान महासचिव घनश्याम दाहा, अली अनवर,औरंगाबाद  ज़िला प्रभारी अतुल सिंह सतेन्द्र पासवान, अंकित दुबे, अभिषेक सिंह, कमला सिंह आदि नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया। पूर्व विधायक  अनिल चौधरी ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता रीढ़ होते है। पार्टी के सिद्धांतों को गाँव गाँव तक पहुँचा है। युवा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिन्स राज के निर्देशानुसार पूरे बिहार में संगठन को धारदार बनाया जाएगा। यादव ने कहा की संगठन को मज़बूती हेतु अरवल ज़िला होते हुए जहानाबाद, गया, औरंगाबाद आदि ज़िला में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया है ओर आगे कल सासाराम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक है।

यादव ने कहा की स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों को एवं पार्टी के सिद्धांतों को छात्रों, युवाओं के बीच एवं गाँव गाँव तक पहुँचना है। वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम ने कहा की सभी कार्यकर्ता अपने अपने घर और गाड़ी पर पार्टी के झंडा लगाए। रामजी सिंह, केशव सिंह, अम्बिका प्रसाद बीनूँ नेताओं ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब के जयंती के अवसर पटना में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जाएगा।

वहीँ आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिन्स राज में आस्था व्यक्त करते हुए नवीनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रंजन सिंह अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय लोजपा का सदस्यता ग्रहण किया। सभी प्रदेश के नेताओ ने उनका तहें दिल से स्वागत किया। यादव ने कहा की रंजन के आने से औरंगाबाद ज़िला संगठन काफ़ी मज़बूत होगा। 

Suggested News